हुजूर डेंगू की रोकथाम के लिए कुछ कीजिए ना
Updated at : 20 Nov 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

झाविमो जिला अध्यक्ष ने डीसी से की डेंगू की रोकथाम की मांग पाकुड़ : झारखंड विकास मोरचा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने उपायुक्त ए मुथु कुमार को आवेदन देकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे डेंगू की रोकथाम की मांग की है. आवेदन में उन्होंने उपायुक्त को बताया है कि पाकुड़ जिला […]
विज्ञापन
झाविमो जिला अध्यक्ष ने डीसी से की डेंगू की रोकथाम की मांग
पाकुड़ : झारखंड विकास मोरचा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने उपायुक्त ए मुथु कुमार को आवेदन देकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे डेंगू की रोकथाम की मांग की है. आवेदन में उन्होंने उपायुक्त को बताया है कि पाकुड़ जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ रहा है. डेंगू के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.
लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर व पश्चिम बंगाल जाना पड़ता है. स्वास्थ्य विभाग औपचारिकता की निभा रहा है. उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा फॉगिंग मशीन चला कर कोई सुरक्षात्मक एवं सकारत्मक पहल करने की मांग की है. साथ ही कहा कि अगर प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं करती है तो झााविमो द्वारा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन चलाने के लिए भिक्षाटन किया जायेगा.
क्हा कहते हैं पदाधिकारी
प्रभारी सीएस डॉ रामजी भगत ने कहा कि मलेरिया व डेंगू के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है. जल्द ही 46 हजार मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि डेंगू के इलाज को लेकर सदर अस्पताल में समुचित व्यवस्था है. डेंगू व अन्य बीमारी से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्षम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




