कार्यशाला में बाल संसद के सशक्तिकरण पर जोर

Updated at : 20 Nov 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला में बाल संसद के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व उपस्थित प्रधान शिक्षक. पाकुड़िया : प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में शनिवार को बाल संसद सशक्तिकरण प्रशिक्षण का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन बीइइओ संतमर्शी टुडू एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष यज्ञांता ओझा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपस्थित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को विद्यालयों […]

विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व उपस्थित प्रधान शिक्षक.

पाकुड़िया : प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में शनिवार को बाल संसद सशक्तिकरण प्रशिक्षण का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन बीइइओ संतमर्शी टुडू एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष यज्ञांता ओझा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उपस्थित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को विद्यालयों में गठित बाल संसद सदस्यों के सशक्तिकरण एवं उन्मुखीकरण के बाबत प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में प्रदीप कुमार पाल, खैरूल आलम, बीपीओ ब्रीनाल सोरेन आदि ने बताया कि प्रशिक्षण में गठित बाल संसद के मंत्रीमंडल सदस्यों को उनके कार्यों एवं दायित्वों का बोध करा कर इसे विद्यालयों में शत-प्रतिशत लागू कराना,
प्रशिक्षण का मुख्य उदे्दश्य है. बाल संसद के उन्मुखीकरण के साथ शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉप आउट को रोकने में सहयोग, नामांकित बच्चों का ठहराव सुनिश्चित, विद्यालय में स्वच्छता, खेल-कूद, वाद-विवाद लेखन आदि हेतु प्रेरित करना प्रशिक्षण का मुख्य उदे्दश्य है. मौके पर सभी विद्यालयों के सैकड़ों प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola