लिट्टीपाड़ा में मलेरिया से चार बच्चे मरे

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : प्रखंड के गांवों में दो दिन में सेरेब्रल मलेरिया से चार बच्चे की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार, निपनिया गांव के जरमन बास्की का पुत्र रसका बास्की (5) व पुत्री धनमुनी बास्की (2) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था. मृतक बच्चे के पिता जरमन ने बताया कि गांव में […]
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : प्रखंड के गांवों में दो दिन में सेरेब्रल मलेरिया से चार बच्चे की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार, निपनिया गांव के जरमन बास्की का पुत्र रसका बास्की (5) व पुत्री धनमुनी बास्की (2) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था. मृतक बच्चे के पिता जरमन ने बताया कि गांव में चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने से गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक से इलाज करा रहे थे. स्थिति में सुधार नहीं होने पर दोनों बच्चे को सदर अस्पताल ले गया, जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी. वहीं, लिट्टीपाड़ा में शिवलाल मालतो के पुत्र रमेश मुर्मू (15) की भी मौत सेरेब्रल मलेरिया से हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




