महापुरुषों की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Updated at : 16 Nov 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
महापुरुषों की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

पाकुड़/महेशपुर/अमड़ापाड़ा/पाकुड़िया/लिट्टीपाड़ा : झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जिले के वरीय अधिकारियों सहित प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू के अलावे अन्य महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उपायुक्त ए मुथु कुमार व एसपी अजय लिंडा ने मंगलवार की सुबह सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क स्थित […]

विज्ञापन

पाकुड़/महेशपुर/अमड़ापाड़ा/पाकुड़िया/लिट्टीपाड़ा : झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जिले के वरीय अधिकारियों सहित प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू के अलावे अन्य महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उपायुक्त ए मुथु कुमार व एसपी अजय लिंडा ने मंगलवार की सुबह सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा, बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा, इंदिरा चौक स्थित इंदिरा गांधी,

रविंद्र चौक स्थित रविंद्र नाथ टैगोर, आंबेडकर चौक स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर, गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी, पुराना बस स्टैंड स्थित वीर कुंवर सिंह सहित शहर में लगे सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं डीडीसी अजीत शंकर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद झा ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके अलावे विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त मौके पर बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा, टीनबंगला पोखर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया.

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखवानी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा के जयंती व स्थापना दिवस के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा सहित शहर के विभिन्न चौक व प्रमुख स्थानों पर लगे महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं झामुमो की ओर से भी भगवान बिरसा मुंडा के अलावे शहर में स्थापित अन्य महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यख शाहीन परवेज, उपाध्यक्ष महावीर भगत, शाहिद इकबाल ने भी माल्यार्पण किया. वहीं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अरदेंदु शेखर गांगुली ने भी भगवान बिरसा मुंडा के अलावे अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं झारखंड विकास मोर्चा प्र के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा के अलावे अन्य महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

उपरोक्त मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के अलावे विजय भगत, फ्रांसिस हेम्ब्रम, सनातन चौड़े सहित अन्य मौजूद थे. महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, अंचलाधिकारी रोहित कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी बिमल कुमार सिंह तथा महेशपुर मुखिया बबीता पहाडि़न ने अंबेदकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी पाडेरकोला श्याम परगना चौक में स्थापित सिदो-कान्हो के गुरु शाम परगना के आदमकद प्रतिमा पर

माल्यार्पण किया. पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, बीइइओ संतमर्शी टुडू, बिरनाल सोरेन, यज्ञांता ओझा सहित अन्य ने तालवा चौक स्थित सिदो-कान्हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर भाजपा नेता दानियल किस्कू द्वारा माल्यार्पण किया गया. मौके पर उनके समर्थकों द्वारा भी माल्यार्पण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola