हिरणपुर में 10 रुपये में बिका नोट बदलने का फॉर्म

हिरणपुर : एक और जहां लोग राशि जमा, निकासी को लेकर तीन दिनों से परेशान हैं. वहीं कुछ लोगों द्वारा हिरणपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर 10 रुपये करके जमा व निकासी फार्म रविवार को बेचते देखे गये. लोग मजबूरन फॉर्म खरीदने में लगे हुए थे. इस बैंक में प्रात: 4:00 बजे से ही […]
हिरणपुर : एक और जहां लोग राशि जमा, निकासी को लेकर तीन दिनों से परेशान हैं. वहीं कुछ लोगों द्वारा हिरणपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर 10 रुपये करके जमा व निकासी फार्म रविवार को बेचते देखे गये. लोग मजबूरन फॉर्म खरीदने में लगे हुए थे. इस बैंक में प्रात: 4:00 बजे से ही महिला व पुरुषों की काफी भीड़ लगी हुई थी.
जो कतारबद्ध होकर अपने बारी का घंटों इंतजार करने को विवश रहे. ग्रामीण मो असगर, खगेन साहा, काली रविदास, धनु मुर्मू सहित अन्य ने बताया कि फार्म को 10 रुपये की दर से बाहर में खरीदा गया. बिडंबना यह देखने को मिला की जहां लोग पंक्तिबद्ध रूप से खड़े थे. उस जगह का भी बिचौलिया तत्वों द्वारा 100 रुपये करके वसूली की गयी. इस संबंध में शाखा प्रबधंक सुशांत कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा फार्म नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बैंक के बाहर लेन-देन हो रहा है तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है. वहीं इसकी सूचना मिलने के साथ ही जांच में आये थाना के एसआइ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि किसी हालत में फार्म की बिक्री नहीं होने दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




