पारा शिक्षकों की मांगों पर सरकार करे पुनर्विचार : संघ

Updated at : 11 Nov 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षकों की मांगों पर सरकार करे पुनर्विचार : संघ

पाकुड़िया : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ पाकुड़िया इकाई की बैठक परिसदन परिसर में गुरुवार को आयोजित की गयी. इसमें प्रमुख सुशीला मरांडी, जिप सदस्य स्टीफन मरांडी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सलोमी बेसरा मौजूद थे. प्रमुख ने कहा कि पारा शिक्षक पिछले दो माह से हड़ताल पर हैं. सरकार को पारा शिक्षकों की मांगों पर […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ पाकुड़िया इकाई की बैठक परिसदन परिसर में गुरुवार को आयोजित की गयी. इसमें प्रमुख सुशीला मरांडी, जिप सदस्य स्टीफन मरांडी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सलोमी बेसरा मौजूद थे. प्रमुख ने कहा कि पारा शिक्षक पिछले दो माह से हड़ताल पर हैं. सरकार को पारा शिक्षकों की मांगों पर पुनर्विचार करना चाहिए.

वहीं जिप सदस्य स्टीफन मरांडी ने कहा कि पारा शिक्षकों ने लंबे समय तक सेवा दी है. सरकार को इनकी मांगों पर पुनर्विचार करते हुए बरखाश्तगी के आदेश को वापस लेना चाहिए. वहीं मुखिया संघ की अध्यक्ष सलोमी बेसरा ने भी सरकार से पारा शिक्षकों की मांगों पर पुनर्विचार करने की मांग की है. पारा शिक्षकों को अन्य राज्यों के तरह झारखंड में सम्मान मिलना चाहिए. मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोस्वामी सहित अन्य पारा शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola