चिटफंड कंपनी के दो सदस्य गिरफ्तार, जेल

पाकुड़ : पाकुड़ में प्रोडक्ट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया लिमिटेड कंपनी के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता किस्कू के बयान पर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के सदस्य कमलेश कुमार एवं जनेश्वर प्रजापति के खिलाफ थाना कांड संख्या […]
पाकुड़ : पाकुड़ में प्रोडक्ट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया लिमिटेड कंपनी के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता किस्कू के बयान पर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के सदस्य कमलेश कुमार एवं जनेश्वर प्रजापति के खिलाफ थाना कांड संख्या 236/16 भादवि की धारा 406, 420, 467, 468, 120 बी एवं झारखंड प्रोटेक्शन ऑफ इंट्रेस्ट ऑफ कैरिकुलेशन स्कीम एक्ट 1978 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
धराये दोनों आरोपी झारखंड के पलामू जिले के डूंगरी एवं जंघासी के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उक्त चिटफंड कंपनी द्वारा प्रोडक्ट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




