दीपावली व कालीपूजा के जश्न में डूबे लोग

Updated at : 01 Nov 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली व कालीपूजा के जश्न में डूबे लोग

त्योहार . शहीदों के नाम जले दीप, हर घर जगमगाय लोगों ने घरों व प्रतिष्ठनों में लक्ष्मी गणेश की पूजा-अर्चना की. वहीं चाइनिज सामानों के अलावा लोगों ने देश की माटी की बनी दीये जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. काली पूजा पर जगह-जगह मेला का आयोजन किया गया है. इसका आनंद जिलेवासी उठा रहे […]

विज्ञापन

त्योहार . शहीदों के नाम जले दीप, हर घर जगमगाय

लोगों ने घरों व प्रतिष्ठनों में लक्ष्मी गणेश की पूजा-अर्चना की. वहीं चाइनिज सामानों के अलावा लोगों ने देश की माटी की बनी दीये जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. काली पूजा पर जगह-जगह मेला का आयोजन किया गया है. इसका आनंद जिलेवासी उठा रहे हैं.
पाकुड़ : जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की देर रात काली पूजा धूमधाम से मनायी गयी. शहर के मंदिर व पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.
श्रद्धालु जिला मुख्यालय में पूजा समितियों द्वारा बनाये गये भव्य पंडाल व आकर्षक विद्युत सज्जा देखने पहुंचे. सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ कालीतल्ला स्थित श्मशान काली, राजापाड़ा नित्य काली, ग्वालपाड़ा स्थित आनंदमयी, मद्यपाड़ा स्थित ग्राम रक्षा खेपा काली आदि पूजा स्थलों में उमड़ी.
वहीं श्मशान काली पूजा स्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठे की बलि चढ़ायी. पूजा के मौके पर श्रद्धालु परिवार के साथ प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे थे. जिला मुख्यालय के ग्वालपाड़ा, मुर्कीमातल्ला, राजापाड़ा, तांतीपाड़ा, रेलवे मैदान, मालगोदाम रोड, सिंधीपाड़ा, नेताजी सुभाष चौक, कालिकापुर आदि स्थानों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड व उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की देर रात दर्जनों स्थानों पर परंपरागत ढंग से मां काली की पूजा-अर्चना की गयी. प्रखंड मुख्यालय में आनंदमयी काली मंदिर, सिद्धेश्वरी काली मंदिर, रखाल काली,
गढ़बाड़ी में मां काली की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा की गयी. वहीं बड़कियारी, असकंधा सहित अन्य जगहों में भी मां काली की पूजा संपन्न हुई. काली पूजा पर रविवार को महेशपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया. इसका लोगों व बच्चों ने खूब आनंद उठाया. वहीं पाकुड़‍या प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के अलावे पलियादाहा, रामपुर, मोंगलाबांध आदि स्थानों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की. काली पूजा के मौके पर पंडालों एवं मंदिराें में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी.
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरों व पंडालों में पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस अधिकारी एवं जवानों की तैनाती पूजा स्थलों सहित सार्वजनिक स्थलों पर की गयी. हिरणपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में कालीपूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. हिरणपुर बाजार स्थित शील मंदिर व मोयरा मोदक मंदिर में पुजारी उज्जवल चक्रवर्ती द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. इधर डांगापाड़ा में भी पूजा-अर्चना कर पाठा की बलि दी गयी. वहीं अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा प्रखंड में भी प्रखंड व उसके आसपास के क्षेत्रों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.
दीपावली के मौके पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व घरों में गणेश व लक्ष्मी की पूजा की गयी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola