पाकुड़ के नित्य काली मंदिर से लाखों की चोरी

Updated at : 27 Oct 2016 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ के नित्य काली मंदिर से लाखों की चोरी

पाकुड़ : बुधवार की रात नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध नित्य काली मंदिर से लाखों के आभूषण की चोरी अज्ञात लोगों ने कर ली है. गुरुवार की सुबह मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ संतोष कुमार पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद, एएसआइ मोहन दास, अनंत कुमार शर्मा, सार्जेंट […]

विज्ञापन

पाकुड़ : बुधवार की रात नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध नित्य काली मंदिर से लाखों के आभूषण की चोरी अज्ञात लोगों ने कर ली है. गुरुवार की सुबह मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ संतोष कुमार पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद, एएसआइ मोहन दास, अनंत कुमार शर्मा, सार्जेंट केशव प्रसाद मौके पर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त मंदिर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. चोरों ने सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए वायरिंग तार को क्षतिग्रस्त कर दिया. मंदिर के भीतर का ताला तोड़ कर मां के मुख्य मंदिर व सामने स्थित भगवान गणेश जी के मंदिर से लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामानों की चोरी कर ली.

पाकुड़ के नित्य काली…
गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी तीन बार इस मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है. इधर घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग काफी संख्या में मंदिर परिसर में पहुंचे. घटना को लेकर वहां पहुंचे लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश भी दिखा. लोगों का आक्रोश मौके पर मौजूद एसडीपीओ संतोष कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को झेलना पड़ा. इधर एसडीपीओ संतोष कुमार ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को घंटों खंगाला.
चोरी से पहले सीसीटीवी के वायर काे काट दिया था
इससे पहले भी तीन बार इस मंदिर में हो चुकी है चोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola