दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Updated at : 23 Sep 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद महेशपुर : थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में विगत सोमवार को विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर […]
विज्ञापन
विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद
महेशपुर : थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में विगत सोमवार को विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर घनश्यामपुर व काठशल्ला गांव के मजदूरों के बीच विवाद हो गया. बाद में मामला समझा-बुझा कर शांत कर दिया गया था. परंतु गुरुवार को उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया है और देखते ही देखते ही दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट होने लगी.
इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामचंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया. वहीं घटना में घायल घनश्यामपुर निवासी अंजली माल 35, टीटन शेख 22, रूमेला बेबा 50 को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को बाहर भेज दिया है. पुलिस ग्रामीणों को समझा कर मामले की छानबीन कर रही है.
ओवरलोड वाहनों का नहीं करेंगे परिचालन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




