छह अगस्त तक खुले शत-प्रतिशत मजदूरों का बैंक खाता : बीडीओ

Updated at : 03 Aug 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
छह अगस्त तक खुले शत-प्रतिशत मजदूरों का बैंक खाता : बीडीओ

पाकुड़िया : प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों साथ बैठक की. जिसमें श्री मुर्मू पंचायत सचिवों को कहा कि मजदूरों का बैंक खाता खुलवाने के लक्ष्य 10,666 के विरुद्ध अब तक मात्र 4002 मजदूरों का खाता खुलाया जा सका है. सचिव को सख्त निर्देश देते हुए […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों साथ बैठक की. जिसमें श्री मुर्मू पंचायत सचिवों को कहा कि मजदूरों का बैंक खाता खुलवाने के लक्ष्य 10,666 के विरुद्ध अब तक मात्र 4002 मजदूरों का खाता खुलाया जा सका है. सचिव को सख्त निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि 6 अगस्त तक बाकी सभी सक्रिय मजदूरों का बैंक खाता खोलवाने की हिदायत दी.

श्री मुर्मू ने कहा कि 18 पंचायतों में सिर्फ 10 पंचयातों में मनरेगा का कार्य चल रहा है. शेष पंचायतों में दो दिनों के अंदर बकरी सेड, गाय सेड, पॉल्ट्री सेट, मेड़बंदी आदि योजनाओं का अभिलेख तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति लेकर कार्य प्ररांभ करने के निर्देश दिये गये. वहीं वर्ष 2016-17 हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिकता आधार सूची बनाकर आवास इंट्री करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ धनेश्वर राम, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचातय सेवक, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola