ऊंचाई से गिरकर हुई गौतम मंडल की मौत
Updated at : 29 Jul 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

होर्डिंग से गिर कर ठेका मजदूर की मौत फरक्का : एनटीपीसी फरक्का के कोल होर्डिंग से गिरने से 45 वर्षीय एक ठेका मजदूर की मौत हो गई. वहीं दो अन्य मजदूर घायल हो गये. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मडांगा गांव निवासी सुदर्शन घोष 45 वर्ष एनटीपीसी के कोल होर्डिंग के 50 फीट […]
विज्ञापन
होर्डिंग से गिर कर ठेका मजदूर की मौत
फरक्का : एनटीपीसी फरक्का के कोल होर्डिंग से गिरने से 45 वर्षीय एक ठेका मजदूर की मौत हो गई. वहीं दो अन्य मजदूर घायल हो गये. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मडांगा गांव निवासी सुदर्शन घोष 45 वर्ष एनटीपीसी के कोल होर्डिंग के 50 फीट उपर काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर पड़ा. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं 4 नंबर यूनिट से समोजीत दास तथा 5 नंबर यूनिट से मंटु मंडल घायल हो गये. दोनों घायलों को एनटीपीसी के पीटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




