पंचों ने विवाहिता को प्रेमी के पल्ले बांधा

Updated at : 21 Jul 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
पंचों ने विवाहिता को प्रेमी के पल्ले बांधा

हिरणपुर : बुधवार को हिरणपुर के बंगाली टोला में पंचों ने एक विवाहिता को उसके प्रेमी के पल्ले बांध दिया. पंचायती ने आदेश दिया कि विवाहिता अब पति के साथ नहीं अपने प्रेमी के साथ जीवन संगिनी बन कर रहेगी. विवाहिता दो बच्चे की मां है. इस संबंध में बताया जाता है कि विवाहिता बंगाली […]

विज्ञापन

हिरणपुर : बुधवार को हिरणपुर के बंगाली टोला में पंचों ने एक विवाहिता को उसके प्रेमी के पल्ले बांध दिया. पंचायती ने आदेश दिया कि विवाहिता अब पति के साथ नहीं अपने प्रेमी के साथ जीवन संगिनी बन कर रहेगी. विवाहिता दो बच्चे की मां है. इस संबंध में बताया जाता है कि विवाहिता बंगाली टोला के श्याम गोराई की पत्नी है. इनका प्रेम प्रसंग डांगापाड़ा के 23 वर्षीय संतोष साहा के साथ चल रहा था. पति श्याम गोराई के अनुसार उसने अपनी पत्नी काे उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था. मामले को लेकर बुधवार को पंचायती हुई.

पंचों ने श्याम काे आदेश दिया कि वो अपनी पत्नी को अपने साथ रखे. लेकिन श्याम किसी भी सूरत में अपनी पत्नी काे साथ रखने को तैयार नहीं था. पंचों ने स्थिति को देखते हुए फरमान सुनाया कि विवाहिता अपने पति श्याम गोराई के साथ नहीं रहेगी और जिस प्रेमी संतोष साहा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी के साथ जीवन व्यतीत करेगी. ग्रामीणों की उपस्थिति में विवाहिता की शादी संतोष साहा के साथ करा दी गयी.

बच्चों को श्याम ने अपनाया : उक्त महिला से श्याम को दो बच्चे हैं. पंचों द्वारा शादी के फरमान के बाद बच्चों को रखने का सवाल उठा. इसी बीच श्याम ने पंचों से अपील की कि उसके बच्चे उसी के साथ रहेंगे. पंचों ने भी बच्चों को श्याम के हाथों सौंप दिया.
ग्रामीणों ने बनाया बंधक : मंगलवार रात विवाहिता का प्रेमी संतोष साहा उसी के घर पर था. इसकी भनक सास को लग गयी. सास ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने ऐन मौके पर जाकर दोनों को घर से निकाला आैर रात भर बंधक बना कर रखा. इसके बाद सुबह पंचायती लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola