13 जुलाई तक बैंक व आधार कार्ड जमा करने का डीसी ने दिया निर्देश

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में काल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ए मुत्थुकुमार ने किया. बैठक में कक्षा 5 से 8 एवं कक्षा 9 से 10 के कुल 22132 छात्र-छात्राओं का बैंक खाता व आधार नबंर जाम करने के निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा […]
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में काल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ए मुत्थुकुमार ने किया. बैठक में कक्षा 5 से 8 एवं कक्षा 9 से 10 के कुल 22132 छात्र-छात्राओं का बैंक खाता व आधार नबंर जाम करने के निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया. उन्होंने कहा कि हरहाल में 13 जुलाई तक बैंक खाता संख्या एवं आधार कार्ड जाम करना है.
बैठक में पाकुड़ जिले से 8800 छात्र-छात्राओं को साइकिल दिया जाना है. जिसमें वर्ग नवम एवं दशम छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया जाना है. इसकी सूची 22 जुलाई तक कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी तपेश्वर राम ने कहा कि अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति एवं ओबीसी छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया जाना है. उन्होंने कहा उपायुक्त द्वारा दिये गये निर्देश का पालन हर हाल समय सिमा के अंदर करना है. मौके उपविकास अयुक्त मनीष कुमार तिवारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रजेन्द्र प्रसाद, संतमसी टुडू, बीपीओ गणेश कुमार भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




