मास्टर माइंड मुन्ना मोबाइल को पुलिस ने भेजा जेल

पाकुड़ : बीते दिनों हुए इलाहाबाद बैंक से 9 लाख चोरी मामले में पकड़ाये मास्टर माइंड बागानपाड़ा निवासी मुन्ना शेख उर्फ मुन्ना मोबाइल को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ संतोष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया […]
पाकुड़ : बीते दिनों हुए इलाहाबाद बैंक से 9 लाख चोरी मामले में पकड़ाये मास्टर माइंड बागानपाड़ा निवासी मुन्ना शेख उर्फ मुन्ना मोबाइल को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ संतोष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पुलिस ने मुन्ना से पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया. गौरतलब हो कि बीते 04 मार्च को शहर के इलाहाबाद बैंक में हुई
9 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने में मुन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उक्त घटना को अंजाम देने के लिए मुन्ना ने अपने साथ बैंक के गार्ड को भी शामिल किया था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना में मुन्ना के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कुछ ही दिन पूर्व मुन्ना मोटरसाइकिल चोरी मामले में जेल भी गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




