11 जुलाई से हड़ताल पर जायेंगे रेल कर्मी
Updated at : 07 Jul 2016 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

सप्तम वेतन की सिफारिशों से असंतुष्ट कर्मियों का िवरोध कहा, अड़ियल रवैया सरकार के श्रमिक विरोधी नीति को स्पष्ट दर्शाता है रेल कर्मियों के साथ अन्याय बरदाश्त नहीं पाकुड़ : एनजेसीए के आह्वान पर 11 जुलाई से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने को लेकर इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की रामपुरहाट शाखा तथा इस्टर्न […]
विज्ञापन
सप्तम वेतन की सिफारिशों से असंतुष्ट कर्मियों का िवरोध
कहा, अड़ियल रवैया सरकार के श्रमिक विरोधी नीति को स्पष्ट दर्शाता है
रेल कर्मियों के साथ अन्याय बरदाश्त नहीं
पाकुड़ : एनजेसीए के आह्वान पर 11 जुलाई से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने को लेकर इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की रामपुरहाट शाखा तथा इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ की शाखा के सदस्यों ने एक आवश्यक बैठक पाकुड़ रेलवे परिसर में की. जिसकी अध्यक्षता संजय ओझा ने की. बैठक में इआरएमसी एवं इआरएमयू के वरीय पदाधिकारियों ने कहा सप्तम वेतन आयोग की सिफारिश लागू करना कर्मचारियों के हक को दबाना जैसा है. उन्होंने कहा रेलवे अस्पताल, स्कूल, रेलवे सुरक्षा बल को उठा देने, नये पेंशन नीति जारी रखने,
एनजेसीए के साथ सभा न करने जैसे अड़ियल रवैया सरकार के श्रमिक विरोधी नीति को स्पष्ट दर्शाता है. इआरएमसी के सचिव राजेंद्र पांडे, इआरएमयू के सचिव सुकुमार पांडे ने स्पष्ट रूप से कहा कि रेल कर्मियों के साथ अन्याय बरदाश्त नहीं की जायेगी. इसके लिए रेल कर्मचारी पूरी तैयारी साथ 11 जुलाई से रेल हड़ताल पर जाने के लिए तैयार है.
उन्होंने सभी कर्मियों को एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर अशोक कुमार, अरुण कुमार, प्रणव कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार, मनोज कुमार साह, रंजीत कुमार, प्रदीप कुमार साह, रमेश कुमार सिंह, राजनाथ बर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




