व्यवसायी लूट मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली

29 जून को तारजोला गांव के समीप व्यवसायी से हुई थी 90 हजार की लूट बदमाशों ने मारपीट कर छीन ली थी बाइक पाकुड़ : पत्थर व्यवसायी से पिछले दिनों अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के दम पर लूटे गये 90 हजार रुपये मामले में पुलिस अब भी अंधेरे में ही तीर चला रही है. घटना […]
29 जून को तारजोला गांव के समीप व्यवसायी से हुई थी 90 हजार की लूट
बदमाशों ने मारपीट कर छीन ली थी बाइक
पाकुड़ : पत्थर व्यवसायी से पिछले दिनों अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के दम पर लूटे गये 90 हजार रुपये मामले में पुलिस अब भी अंधेरे में ही तीर चला रही है. घटना के एक सप्ताह के बाद भी पुलिस को उपरोक्त मामले में काेई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पायी है. पुलिस लगातार उक्त घटना के उद्भेदन के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने अब तक दर्जनों लोगों से मामले में पूछताछ कर चुकी है. हालांकि काेई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है.
सूत्रों के मुताबिक उपरोक्त व्यवसायी लूट मामले में पुलिस ने अब तक घटनास्थल के आसपास सहित सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. गौरतलब हो कि एक पत्थर व्यवसायी विभाष मिश्रा विगत 29 जून को हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी स्थित पत्थर खदान से काम समाप्त कर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर-कोटालपोखर पथ पर तारजोला गांव के समीप घेर कर हथियार के दम पर 90 हजार रुपये लूट लिये थे. उपरोक्त घटना में अपराधियों ने पत्थर व्यवसायी को मारपीट कर घायल भी कर दिया था. इतना ही नहीं व्यवसायी की मोटरसाइकिल भी अपराधियों ने छीन ली थी.
कहते हैं पदाधिकारी
एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस तेजी से अपना अनुसंधान कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




