कैसे लीक हुई छापेमारी की सूचना

हिरणपुर : एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. सूत्रों की मानें तो एसडीपीओ के नेतृत्व में उत्पाद विभाग के साथ मिल कर पुलिस टीम द्वारा ताबड़-तोड़ की जा रही छापेमारी की […]
हिरणपुर : एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. सूत्रों की मानें तो एसडीपीओ के नेतृत्व में उत्पाद विभाग के साथ मिल कर पुलिस टीम द्वारा ताबड़-तोड़ की जा रही छापेमारी की सूचना हिरणपुर थाना क्षेत्र में लीक होने के कारण पुलिस को खाली हाथ
लौटना पड़ा. सूत्र बताते हैं कि पुलिस की छापेमारी की सूचना होटल व्यवसायियों व शराब से जुड़े अवैध कारोबारियों को मिल जाने के बाद अधिकांश होटल बंद कर दिया गया था. वहीं शराब व्यवसाय से जुड़े कारोबारी भी संभल गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




