नावरोत्तमपुर व हिरानंदपुर पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण

Updated at : 01 Jun 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
नावरोत्तमपुर व हिरानंदपुर पंचायत सेवक से स्पष्टीकरण

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मनरेगा योजना के तहत डोभा निर्माण को लेकर बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजी भगत ने किया. बैठक में पंचायतवार समीक्षा की गयी. बैठक में श्री भगत ने बताया की 814 डोभा की स्वीकृति प्राप्त हुई है. जिसमे 679 डोभा में काम चल रहा है. […]

विज्ञापन

पाकुड़ : प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मनरेगा योजना के तहत डोभा निर्माण को लेकर बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजी भगत ने किया. बैठक में पंचायतवार समीक्षा की गयी. बैठक में श्री भगत ने बताया की 814 डोभा की स्वीकृति प्राप्त हुई है. जिसमे 679 डोभा में काम चल रहा है.

उन्होंने कहा की अबतक 253 डोभा पूर्ण किये जा चुके हैं. उन्होंने कहा कार्य में कोताही को लेकर नावरोत्तमपुर पंचायत व हिरानंदपुर पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण पूछा गया है. माॅनसून से पहले सभी डोभा को पूर्ण करने के निर्देश दिया गया है. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु शेखर सिंह, जेनी विभा किस्कू सहित पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola