अनुसचिवीय कर्मचारियों के हड़ताल से ठप है कामकाज

पाकुड़ : अनुसचिवीय कर्मचारी संघ पाकुड़ इकाई द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में नवें दिन भी हड़ताल में बैठे हैं. हड़ताल के कारण समाहरणालय में काम काज पूरी तरह ठप हो गया है. कर्मचारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. संघ के अध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी […]
पाकुड़ : अनुसचिवीय कर्मचारी संघ पाकुड़ इकाई द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में नवें दिन भी हड़ताल में बैठे हैं. हड़ताल के कारण समाहरणालय में काम काज पूरी तरह ठप हो गया है. कर्मचारियों ने सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. संघ के अध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में वर्ष 2014 जनवरी में हड़ताल पर गए थे.
सरकार के आश्वासन के पश्चात गठित हाई लेबल कमेटी द्वारा सरकार को रिपोर्ट सौंपी गई. उक्त रिपोर्ट के आलोक में समाहरणालय संवर्ग के अनुसचिवीय कर्मचारियों की नियमावली कार्मिक विभाग द्वारा तैयार की गई है जिसपर वित्त विभाग, विधि परामर्श विभाग आदि से अनुमोदन के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा संचिका पर नियमावली को अनुमोदित भी किया गया. श्री यादव ने कहा कि केबिनेट में अनुमोदन हेतु भेजा गया.
केबिनेट में यह कहकर संचिका वापस कर दी गई की संचिका में वित्त मंत्री का अनुमोदन नहीं है. संचिका में वित्त मंत्री का अनुमोदन के लिए वित्त विभाग रांची को भेजा गया. उन्होंने कहा कि बीते सात माह से संचिका वित्त विभाग के आलमीरा में बंद है. अगर विभाग इसपर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.
हड़ताल का प्रभाव
अनुसचिवीय कर्मचारी संघ द्वारा बीते 23 मई से हड़ताल पर है. हड़ताल में जाने से सारे काम ठप हो चुका है. जिसमें जाति, निवास,आय सहित सभी तरह के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं. प्रमाण पत्र नहीं बनने से छात्रों को दूसरे राज्यों सहित काॅलेज में नामांकन कराने में परेशानी हो रही है.
कौन कौन थे धरना में
इतिका आलम, मनोरंजन भट्टाचार्य, रोबिन कुमार दास, हरिनंदन राम, कार्नेलियास बास्की, मुकुल सेख, अरशद आजाद, स्टेफेन सोरेन, राजीव चौधरी, अजित कुमार, बहियार हेंब्रोम, सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




