ट्रक के धक्के से बच्चे की मौत

फरक्का : थाना क्षेत्र के न्यू फरक्का एनएच 34 मार्ग में मंगलवार को ट्रक के चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार लोहा पट्टी टोला के 11 वर्षीय सौफिक शेख अपने पिता नुरूल इस्लाम के साथ स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी क्रम में रास्ता पार […]
फरक्का : थाना क्षेत्र के न्यू फरक्का एनएच 34 मार्ग में मंगलवार को ट्रक के चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार लोहा पट्टी टोला के 11 वर्षीय सौफिक शेख अपने पिता नुरूल इस्लाम के साथ स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी क्रम में रास्ता पार करने के दौरान अचानक एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई. वहीं घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया. वहीं मृतक के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




