एकल में राहुल व डबल में अगस्टिन अव्वल

पाकुड़ : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा रानी ज्योतिर्मयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन रविवार की देर रात हुआ. टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में अंडर 15 डबल बालक वर्ग में अगस्टिन सोरेन व अर्जुन की जोड़ी ने रमीस व रीसू की जोड़ी को, अंडर 15 बालक के एकल वर्ग में विशाल […]
पाकुड़ : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा रानी ज्योतिर्मयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन रविवार की देर रात हुआ.
टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में अंडर 15 डबल बालक वर्ग में अगस्टिन सोरेन व अर्जुन की जोड़ी ने रमीस व रीसू की जोड़ी को, अंडर 15 बालक के एकल वर्ग में विशाल भारती ने नागेंद्र कुमार को, अंडर 15 डबल बालिका वर्ग में भावसरा व आकृति ने नताशा व सिमरन को तथा एकल में भावसरा ने आकृति को पराजित किया.
अंडर 19 एकल में राहुल भारती ने विशाल भारती को पराजित किया. मेंस डबल में राहुल भारती व कृष्णा मंडल ने रवींद्र कुमार व कुमार सौरभ को तथा एकल में राहुल भारती ने कृष्णा मंडल को पराजित किया.
फाइनल मुकाबले में विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक रिचर्ड लकड़ा, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, अपर समाहर्ता श्रवण साय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने पुरस्कृत किया.
टूर्नामेंट को सफल बनाने में एसोसिएशन के प्रदीप उपाध्याय, राजीव चंद्र पांडेय, वाजिद अली आसिफ, कार्तिक कुमार, बॉबी सिंह, अखिलेश चौबे, प्रकाश खेमानी आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




