विलंब से चली कई ट्रेनें यात्री रहे परेशान

Updated at : 25 Apr 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
विलंब से चली कई ट्रेनें यात्री रहे परेशान

पाकुड़ : पाकुड़-रामपुरहाट व पाकुड़-साहिबगंज रेलखंड में रविवार को साहिबगंज व रामपुरहाट की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से चली. ट्रेनों के परिचालन में विलंब होने से यात्री काफी परेशान रहे. वहीं ट्रेनों के बारे में जानने को लेकर पूछताछ केंद्र में यात्रियों की भीड़ लगी रही. इसके अलावा रेलवे स्टेशन में घंटों […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़-रामपुरहाट व पाकुड़-साहिबगंज रेलखंड में रविवार को साहिबगंज व रामपुरहाट की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से चली. ट्रेनों के परिचालन में विलंब होने से यात्री काफी परेशान रहे. वहीं ट्रेनों के बारे में जानने को लेकर पूछताछ केंद्र में यात्रियों की भीड़ लगी रही. इसके अलावा रेलवे स्टेशन में घंटों ट्रेन का इंतजार करते दिखे. इधर ट्रेन के विलंब रहने के कारण तिलभीटा, कोटालपोखर, गुमानी,

नगरनबी, राजग्राम के यात्री गाड़ी रिर्जव कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे. वहीं एक तरफ ट्रेन विलंब व दूसरी ओर लू के थपेड़े चलती गर्मी से यात्री काफी परेशान दिखे. रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 53403 अप रामपुरहाट गया पैसेंजर अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब, 53417 अप बर्द्धमान-मालदा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब, 53405 रामपुरहाट साहिबगंज पैसेंजर एक घंटे विलंब वहीं 53074 डाउन साहिबगंज बर्द्धमान पैसेंजर डीएमयू ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola