आवासीय प्रशिक्षण का समापन
Updated at : 21 Apr 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : शहरकोल पंचायत के चापाडंगा स्थित स्वंय सेवी संस्था फेस में सत्र 2014-15 का आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम का समापन हो गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम मौजूद थे. जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय से बहार रहने वाले 100 छात्राओं को […]
विज्ञापन
पाकुड़ : शहरकोल पंचायत के चापाडंगा स्थित स्वंय सेवी संस्था फेस में सत्र 2014-15 का आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम का समापन हो गया.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम मौजूद थे. जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय से बहार रहने वाले 100 छात्राओं को नौ माह का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को गणित, विज्ञान, इतिहास, हिंदी, अंगरेजी सहित सभी विषयों की जानकारी दी गयी. बीइइओ श्री राम ने बताया की अवधि पूर्ण के बाद सभी छात्रों को मुख धारा से जोड़ दिया गया है.
उन्होंने कहा की उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्राओं को सरकारी विद्यालय में नामांकन कर दिया जायेगा. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गणेश प्रसाद भगत, बर्नाड हेंब्रम, बीआरपी संजय कुमार साह, संकुल व्यवस्थापक कुमुदिनी हांसदा, अंजलिना सोरेन, प्रदीप मालाकार, सीआरपी निहाररंजन सरकार, तपन कुमार दास आदि मौजूद थे. सभी छात्राओं को अतिथियों द्वारा बेहतर पढ़ाई करने की सलाह दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




