नहीं मिली मजदूरी मजदूरों ने बंद किया काम

पाकुड़िया : मनरेगा के तहत काम करने के एक महीना बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किये जाने से आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर दिया. मामला प्रखंड के फुलझींझरी पंचायत का है. मनरेगा के तहत पंचायत में तालाब खुदाई का काम किया जा रहा था और कार्य प्रगति रहने के बावजूद काम कर रहे […]
पाकुड़िया : मनरेगा के तहत काम करने के एक महीना बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किये जाने से आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर दिया. मामला प्रखंड के फुलझींझरी पंचायत का है.
मनरेगा के तहत पंचायत में तालाब खुदाई का काम किया जा रहा था और कार्य प्रगति रहने के बावजूद काम कर रहे मजदूरों को एक माह बाद भी मजदूरी भुगतान नहीं किया गया. इससे नाराज मजदूरों ने तालाब खुदाई का कार्य बंद कर दिया.
मजदूर बुधन मुमरू, डिप्टी मुमरू, जीतन बास्की, हेमलाल आदि ने बताया कि तालाब में कार्य किया गया और एक माह बितने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं मिला. मुखिया गोमस्ता हेंब्रम ने कहा कि मनरेगा में जटिलता के कारण मजदूरों का भुगतान नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




