दुर्घटना में युवक की मौत

Updated at : 15 Mar 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत

आसपास के लोगों ने युवक का शव देख पुलिस को दी सूचना युवक के शव की नहीं हो सकी पहचान, छानबीन में जुटी पुलिस महेशपुर : थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा के समीप शरतपुर गांव के पास महेशपुर -आमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर सोमवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत घटना […]

विज्ञापन
आसपास के लोगों ने युवक का शव देख पुलिस को दी सूचना
युवक के शव की नहीं हो सकी पहचान, छानबीन में जुटी पुलिस
महेशपुर : थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा के समीप शरतपुर गांव के पास महेशपुर -आमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर सोमवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मॉर्निंग वाक में निकले कुछ लोगों ने मृत व्यक्ति को देखा तो पुलिस को खबर दी.
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे मृतक के बारे में जानकारी ली. शव की पहचान नहीं हो पायी है.
उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है. मृतक मुस्लिम समुदाय का है. वाहन के धक्के से उसके गर्दन की हड्डी टूट गयी है. वादी सह सुंदरपुर के चौकीदार दीपक कुमार यादव 6/18 के सूचना पर स्थानीय थाने में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर धक्का मारने एवं गंभीर चोट लगने से मृत्यु होने के आरोप में भादवि की धारा 279, 304 (ए) के तहत थाना कांड संख्या 34/16 दिनांक 14/3/16 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola