छापेमारी को गयी पुलिस पर बम फेंका, कोई नुकसान नहीं

Updated at : 15 Mar 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी को गयी पुलिस पर बम फेंका, कोई नुकसान नहीं

लिट्टीपाड़ा : हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से लूटकांड मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को गयी पुलिस पर बमबाजी का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शनिवार देर रात की बतायी जाती है. बताया जाता है कि हिरणपुर के पेट्रोल पंप में लाखों की हुई लूट मामले में पुलिस […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से लूटकांड मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को गयी पुलिस पर बमबाजी का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शनिवार देर रात की बतायी जाती है.

बताया जाता है कि हिरणपुर के पेट्रोल पंप में लाखों की हुई लूट मामले में पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में एक टीम शनिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे सूरजबेड़ा ईचाटोला गयी थी. जीप गांव घुसने ही वाली थी कि कुछ युवकों ने पुलिस जीप पर बम फेंकने का प्रयास तो किया गया. लेकिन इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. बम जीप में लगी ही नहीं. पुलिस के मुताबिक बम मनोज मुर्मू ने फेंका था.

इस मामले में लिट्टीपाड़ा थाना में पदस्थापित एसआई सुकुमार टुडू ने थाना कांड संख्या 11/16 भादवि की धारा 307 बम पदार्थ अधिनियम 3/4 के तहत मनोज मुर्मू के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. इधर उपरोक्त मामले को लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola