आयुष शिविर में 70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 02 Jun 2025 6:43 PM
पाकुड़ नगर. हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा प्रखंड में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.
पाकुड़ नगर. हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा प्रखंड में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. हिरणपुर प्रखंड के गोपालपुर, लिट्टीपाड़ा के करियोडीह और अमड़ापाड़ा के हरिजनटोला में आयोजित शिविरों में कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी और उन्हें आवश्यक दवाएं मुफ्त में दी गयी. शिविर में डॉ लवकुश यादव, डॉ अशोक मेहता और डॉ अमरेश कुमार की देखरेख में लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ दर्द, गठिया, बच्चों से जुड़ी बीमारियों की जांच की गयी. डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की जांच पूरी तरह निशुल्क की गयी और उन्हें उपयुक्त दवाएं दी गईं. शिविर में आए लोगों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










