शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखें

Updated at : 08 Jan 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखें

पारा शिक्षक का रिक्त पद की भरपाई स्थाई शिक्षक से करने को कहा गया पाकुड़ : पुराना समाहरणालय स्थित एनआइसी हाल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव राजीव गौवा ने जिले में शिक्षा, किसान की समस्याओं से संबंधित जानकारी ली. मुख्य सचिव ने शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने के आदेश दिये. […]

विज्ञापन

पारा शिक्षक का रिक्त पद की भरपाई स्थाई शिक्षक से करने को कहा गया

पाकुड़ : पुराना समाहरणालय स्थित एनआइसी हाल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव राजीव गौवा ने जिले में शिक्षा, किसान की समस्याओं से संबंधित जानकारी ली. मुख्य सचिव ने शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने के आदेश दिये. पारा शिक्षक का रिक्त पद की भरपाई स्थाई शिक्षक से पूरा करने को कहा गया.
वहीं जिले के किसानों को सुखाड़ की स्थिति में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर आपदा प्रबंधन से मुआवजा देने के निर्देश दिये गये. मुख्य सचिव ने धान अधिप्राप्ति के लिए तेजी लाने को कहा है. इसके लिए जिले में शुक्रवार से सात केंद्रों से धान अधिप्राप्ति की जायेगी. महिला काॅलेज व मॉडल काॅलेज के लिए जमीन अधिग्रहण कर रिपोर्ट देने को कहा गया. पीएचइडी विभाग के अधिकारी को शौचालय निर्माण का लक्ष्य मार्च तक पूरा करने को कहा गया.
वहीं महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा सचिव बिनय कुमार चौबे ने जिले के सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola