पोशाक वितरण की ली जानकारी

पाकुड़ : झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी, परियोजना कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रयास कार्यक्रम के दिसंबर का प्रतिवेदन जमा करने, संकुल स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का प्रतिवेदन विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिये […]
पाकुड़ : झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी, परियोजना कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रयास कार्यक्रम के दिसंबर का प्रतिवेदन जमा करने, संकुल स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का प्रतिवेदन विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिये गये. बैठक में यू-डायस, डाटा इंट्री, स्कूल रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं शुद्धीकरण तथा नमूना जांच के बारे में जानकारी ली गई.
साथ ही विद्यालय किट एवं खाता खोलने के स्थिति की जानकारी संकुल वार बीइइओ से ली गई. डीएसइ ने परियोजना कर्मियों से पोशाक वितरण करने की जानकारी ली. उन्होंने परियोजना कर्मियों को अविलंब सभी विद्यालयों में पोशाक वितरण कर प्रतिवेदन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में आवासीय एवं गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के प्रगति की जानकारी ली गई. डीएसइ ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के टेंडर कराये जाने की बात कही. मौके पर एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, बीइइओ राजेंद्र प्रसाद, संतमर्शी टुडू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




