तेलियापोखर के श्याम व पोखरिया के नोबेल बने उपमुखिया

Updated at : 06 Jan 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
तेलियापोखर के श्याम व पोखरिया के नोबेल बने उपमुखिया

महेशपुर : प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत भवन में अंचलाधिकारी अनूज बांडो की उपस्थिति में उपमुखिया का चुनाव संपन्न हुआ. 12 वार्ड वाले तेलियापोखर पंचायत के उपमुखिया के लिए दो उम्मीदवार, श्याम कुमार सिंह तथा उमेश हेंब्रम थे. चुनाव में श्याम कुमार सिंह को 8 मत तथा उमेश हेंब्रम को चार मत मिले. सीओ अनूज बांडो […]

विज्ञापन
महेशपुर : प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत भवन में अंचलाधिकारी अनूज बांडो की उपस्थिति में उपमुखिया का चुनाव संपन्न हुआ. 12 वार्ड वाले तेलियापोखर पंचायत के उपमुखिया के लिए दो उम्मीदवार, श्याम कुमार सिंह तथा उमेश हेंब्रम थे.
चुनाव में श्याम कुमार सिंह को 8 मत तथा उमेश हेंब्रम को चार मत मिले. सीओ अनूज बांडो ने श्याम कुमार सिंह को उपमुखिया चुने जाने पर प्रमाण पत्र दिया तथा शपथ ग्रहण भी कराया. मौके पर बीइइओ भरत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राधा प्रसाद चौबे तथा मुखिया मरीयम मरांडी भी उपस्थित थे. वहीं प्रखंड के पोखरिया पंचायत में बीडीओ पूर्णिमा कुमारी की उपस्थिति में उप मुखिया का चुनाव किया गया.
14 वार्ड वाले पोखरिया पंचायत में उपमुखिया के लिए दो उम्मीदवार नोबेल बेसरा को 7 मत तथा मंजूद देवी को 6 मत मिले. बीडीओ पूर्णिमा कुमारी ने नव निर्वाचित उपमुखिया नोबेल बेसरा को प्रमाण पत्र दिया तथा शपथ ग्रहण कराया. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ मोजिबुर रहमान, शशिकांत त्रिपाठी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola