समय पर विद्यालय खोलें शिक्षक : बीइइओ
Updated at : 06 Jan 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित धुनष पूजा मध्य विद्यालय में मंगलवार को मासिक गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामनरेश राम ने किया. गोष्ठी में सदर प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे. बीइइओ श्री राम ने बच्चों के विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर […]
विज्ञापन
पाकुड़ : जिला मुख्यालय स्थित धुनष पूजा मध्य विद्यालय में मंगलवार को मासिक गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामनरेश राम ने किया. गोष्ठी में सदर प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे. बीइइओ श्री राम ने बच्चों के विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर कई अहम जानकारी दी. उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को विद्यालय निर्धारित समय में खोलने का भी दिर्नेश दिया.
बीइइओ ने कहा कि गोष्ठी में बच्चों का 2016-17 का बजट तैयार करने, बैंक में बच्चों का खाता खोलने, डायस प्रपत्र जमा देने नवोदय के परीक्षा के संबंध में कई विशेष निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्याम बिहारी सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, गणेश भगत, अमृत झा, रविंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




