विद्यालय में जड़ा ताला

Updated at : 03 Jan 2016 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में जड़ा ताला

पाकुड़ : सदर प्रखंड के रहमतपुर बगान के ग्रामीणों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर बगान में शनिवार को ताला जड़ दिया और प्रधान शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्र्रामीणों ने प्रधान शिक्षक केताबुल शेख पर छात्रवृत्ति नहीं देने व ड्रेस का वितरण नहीं करने का आरोप लगाया. क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सदर प्रखंड के रहमतपुर बगान के ग्रामीणों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर बगान में शनिवार को ताला जड़ दिया और प्रधान शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्र्रामीणों ने प्रधान शिक्षक केताबुल शेख पर छात्रवृत्ति नहीं देने व ड्रेस का वितरण नहीं करने का आरोप लगाया. क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक मुर्दाबाद, गरीब छात्रों का छात्रवृत्ति के नाम पर 140 रुपये लेने आदि के नारे लगाये.

ग्रामीण सरीफुल शेख, मंजारूल शेख, एनाउल शेख, वलीउल शेख, मेराफुल शेख, मोहबुल शेख, हुमायुं शेख, समाउल शेख, पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमीम शेख सहित अन्य ने बताया कि बीते 14 माह पूर्व बच्चों से छात्रवृत्ति दिलाये जाने के नाम पर 140 रुपये प्रति बच्चों से लिया गया था. परंतु आज तक छात्रवृत्ति नहीं दी गयी. इसके अलावे 2014 में बच्चों को सिर्फ एक सेट कपड़ा का वितरण किया गया. ग्रामीणों ने कहा प्रबंधन समिति व ग्राम शिक्षा समिति का रजिस्टर व बैंक खाता प्रधानाध्यापक अपने घर में रखते हैं. यहां तक कि विद्यालय का चावल भी अपने घर में ही रखते हैं.

जब उक्त सामान एवं छात्रवृत्ति वितरण करने की मांग की जाती है तो टाल-मटोल किया जाता है. वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच की मांग की है.

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर बगान में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. वर्ग पंचम के छात्र फुरकान शेख, हसन शेख, अब्दुल मजीद, मीर कासिम, अमीरूल शेख, कासेद शेख सहित दर्जनों बच्चों ने बताया कि हमलोगों को कभी भी छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी गयी.
यहां तक कि मध्याह्न भोजन भी मेनू के आधार पर नहीं दिया जाता है. ड्रेस का वितरण नहीं किया गया है. छात्रों ने उपायुक्त से जांच कर ड्रेस, छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola