लिफ्ट के बहाने अपराधियों ने रोका वाहन

Updated at : 13 Dec 2015 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने अपराधियों ने रोका वाहन

दहशत : लूट की घटना से व्यवसायिओं में भय का माहौल, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित पाकुड़/लिट्टीपाड़ा : अपराधियों द्वारा लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-गोड्डा मुख्य पथ पर शनिवार की अहले सुबह मवेशी व्यवसायिओं से की गई लाखों रुपये की लूट मामले ने पुलिस की निंद उड़ा दी है. लगभग सात माह के बाद […]

विज्ञापन
दहशत : लूट की घटना से व्यवसायिओं में भय का माहौल, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित
पाकुड़/लिट्टीपाड़ा : अपराधियों द्वारा लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-गोड्डा मुख्य पथ पर शनिवार की अहले सुबह मवेशी व्यवसायिओं से की गई लाखों रुपये की लूट मामले ने पुलिस की निंद उड़ा दी है. लगभग सात माह के बाद अपराधियों ने पुन: व्यवसायिओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया.
इस घटना में जिस तरह से अपराधियों द्वारा व्यवसायिओं को लूटा गया है. इससे साफ है कि व्यवसायिओं की हर गतिविधि पर अपराधियों की नजर थी. इधर, घटना को अंजाम देने के समय अपराधियों ने व्यवसायी साजन अंसारी, करीम अंसारी, गुल मोहम्मद अंसारी सहित अन्य को घायल कर दिया.
हरवे-हथियार के साथ पहुंचे थे अपराधी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिट्टीपाड़ा-गोड्डा मुख्य पथ पर सोनाधनी के समीप सुनसान रास्ते पर सर्वप्रथम दो अपराधियों द्वारा लिफ्ट मांगते हुए वाहन को रोका गया. जैसे ही वाहन रूकी, 12-13 की संख्या में चेहरा पर मफलर व गमछा बांधे हरवे-हथियार के साथ अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधियों के पास देशी कट्टा, तलवार, चाकू, कैदा, कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियार शामिल थे.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी अजय लिंडा ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम गठित की गई है. उन्होंने जिले के व्यवसायिओं को निर्भिक हो कर अपना व्यवसाय करने का सलाह दिया है. उन्होंने कहा है कि घटना का उद्भेदन पुलिस कर लेगी.
इन व्यवसायिओं से लूटा गया रुपया
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त घटना में शामिल अपराधियों द्वारा जिन मवेशी व्यवसायिओं से रूपये की लूट की गयी है
उसमें हिरणपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी गुल मोहम्मद अंसारी 40 वर्ष से 68 हजार, साजन अंसारी 28 वर्ष से 1 लाख 23 हजार, कासिम अंसारी 45 वर्ष से 70 हजार रुपया, करीम अंसारी से 20 हजार रुपया, रहीम अंसारी से 45 हजार, नौशाद अंसारी से 19 हजार, बड़तल्ला निवासी अंसूर अंसारी से 42 हजार रुपया व एक मोबाइल फोन, मनिरूल अंसारी से 50 हजार रुपया तथा लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कमलघाटी निवासी कुर्बान अंसारी से 22 हजार 500 रुपये की छिनतई हुई है. इसके अलावे भी कई व्यवसायिओं से रुपये की लूट हुई है. उपरोक्त मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola