जिला नियंत्रण कक्ष से पदाधिकारियों ने ली चुनाव की जानकारी
Updated at : 12 Dec 2015 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा व अमड़पाड़ा में पुनर्मतदान की पल-पल की जानकारी उपायुक्त सुलसे बखला, उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष से ली. बता दें कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या 122 आंगनबाड़ी केंद्र डोहंडा व अमड़ापाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या […]
विज्ञापन
पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा व अमड़पाड़ा में पुनर्मतदान की पल-पल की जानकारी उपायुक्त सुलसे बखला, उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष से ली. बता दें कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या 122 आंगनबाड़ी केंद्र डोहंडा व अमड़ापाड़ा प्रखंड के बूथ संख्या 124 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिजुआ में पुनर्मतदान कराया गया.
आंगनबाड़ी केंद्र डोहंडा में असामाजिक तत्वों द्वारा बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया गया था. इस कारण वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व जिला परिषद के लिए पुनर्मतदान कराया गया. वहीं अमड़ापाड़ा के बूथ संख्या 124 सिजुआ में वार्ड सदस्य पद के लिए बैलेट पेपर नहीं पहुंचा था. इस कारण यहां पुनर्मतदान कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




