संग्रामपुर में फिर मिले डेंगू के छह मरीज
Updated at : 10 Dec 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

विभाग की मुकम्मल व्यवस्था का नहीं दिख रहा असर, ग्रामीण सकते में पाकुड़ : संग्रामपुर गांव समेत उसके आसपास का पूरा इलाका डेंगू मच्छर की चपेट में है. विभाग द्वारा अब तक जितनी भी व्यवस्था दी गयी है वो कितना मुकम्मल है इसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला. गांव से फिर छह नये डेंगू […]
विज्ञापन
विभाग की मुकम्मल व्यवस्था का नहीं दिख रहा असर, ग्रामीण सकते में
पाकुड़ : संग्रामपुर गांव समेत उसके आसपास का पूरा इलाका डेंगू मच्छर की चपेट में है. विभाग द्वारा अब तक जितनी भी व्यवस्था दी गयी है वो कितना मुकम्मल है इसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला.
गांव से फिर छह नये डेंगू के मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हुए. जबकि वहीं इलाजरत एक मरीज मोजिबूर रहमान (40 वर्ष) के प्लेटलेट्स में कही आने पर बुधवार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर गांव निवासी सेको शेख (20 वर्ष), रोजिना खातून (15), यूसुफ शेख (40), जनातन बीबी (40), मार्जिना खातून (15) व हसीना बेवा (50 वर्ष) को डेंगू कीट से जांच के पश्चात डेंगू पीड़ित पाया गया. जिसके बाद उपरोक्त सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया. इधर कई दिनों से डेंगू वार्ड में इलाजरत आठ मरीज के इलाज के दौरान ठीक हो जाने के पश्चात मुक्त किया है. वहीं बुधवार को डेंगू वार्ड में कुल 13 मरीज इलाजरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




