ट्रक पलटने से व्यवसायी सहित दो घायल
Updated at : 04 Sep 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत जोबोडीह के समीप धान से लदे एक ट्रक डब्ल्यूबी 57 बी/1204 के पलट जाने से चालक, खलासी सहित धान व्यवसायी घायल हो गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रक का चालक नशे में था. जिस कारण उपरोक्त स्थान पर अपना संतुलन खोने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत जोबोडीह के समीप धान से लदे एक ट्रक डब्ल्यूबी 57 बी/1204 के पलट जाने से चालक, खलासी सहित धान व्यवसायी घायल हो गया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रक का चालक नशे में था. जिस कारण उपरोक्त स्थान पर अपना संतुलन खोने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में पश्चिम बंगाल मुर्शीदाबाद दगाछी शमशेरगंज निवासी चालक सुशांत सरदार (35), पाकुड़ चांदपुर निवासी धान व्यवसायी विश्वजीत मंडल (25) व खलासी घायल है.
चालक का इलाज सदर अस्पताल सोनाजोरी में किया जा रहा है. जबकि धान व्यापारी विश्वजीत मंडल का इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




