पत्थर व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान करेगी भाजपा: विवेकानंद

Updated at : 26 Aug 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान करेगी भाजपा:  विवेकानंद

पाकुड़ . पत्थर व्यवसायियों की समस्या का समाधान भाजपा ही कर सकती है. झामुमो व कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं में श्रेय लेने की मारामारी चल रही है. यह बातें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कही. व्यवसायियों व मजदूरों को बरगला कर रैली निकालना महज एक नौटंकी ही है. उन्होंने कहा है कि हाल ही […]

विज्ञापन

पाकुड़ . पत्थर व्यवसायियों की समस्या का समाधान भाजपा ही कर सकती है. झामुमो व कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं में श्रेय लेने की मारामारी चल रही है. यह बातें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कही. व्यवसायियों व मजदूरों को बरगला कर रैली निकालना महज एक नौटंकी ही है.

उन्होंने कहा है कि हाल ही में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर इन समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह सांसद द्वारा किया गया था. जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया था. बावजूद रैली निकाला जाना महज पत्थर व्यवसायियों व मजदूरों को बरगलाना ही है. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने पर इन्हें कोई समस्या नहीं दिखायी देती है. सभी समस्याएं झारखंड राज्य गठन से पूर्व की सरकार व अदूरदर्शी निर्णयों का परिणाम है.ऐसे समस्याओं का समाधान सकारात्मक सोच से ही किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola