पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
Updated at : 13 Aug 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी के पाड़ाटोला गांव में पारिवारिक कलह के कारण पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव निवासी साइमन हेंब्रम का विवाद उसकी पत्नी के साथ कुछ दिनों से चल […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी के पाड़ाटोला गांव में पारिवारिक कलह के कारण पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव निवासी साइमन हेंब्रम का विवाद उसकी पत्नी के साथ कुछ दिनों से चल रहा था. मंगलवार की रात करीब 10 बजे दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया.
जिसके बाद आक्रोश में आकर साइमन ने अपनी पत्नी संझली मुमरू 28 वर्ष की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार है. इधर सुबह जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी संतोष कुमार सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया है.
मामले को लेकर साइमन हेंब्रम के विरुद्ध थाना कांड संख्या 43/2015 भादवि की धारा 302 के तहत मृतका के पिता गोपिन मुमरू के बयान पर दर्ज करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार कुजूर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




