प्रखंड में नहीं बैठते अधिकारी

Updated at : 12 May 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड में नहीं बैठते अधिकारी

उधवा प्रखंड आज भी झेल रहा उपेक्षा का दंश उधवा : उधवा प्रखंड अपने स्थापना काल से ही उपेक्षा का दंश ङोल रहा है. 90 वर्षो बाद भी उधवा की विकास योजनाएं वैशाखी के सहारे संचालित हैं. बिहार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उधवा को प्रखंड का दर्जा दिया था. जिसके तहत […]

विज्ञापन
उधवा प्रखंड आज भी झेल रहा उपेक्षा का दंश
उधवा : उधवा प्रखंड अपने स्थापना काल से ही उपेक्षा का दंश ङोल रहा है. 90 वर्षो बाद भी उधवा की विकास योजनाएं वैशाखी के सहारे संचालित हैं. बिहार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उधवा को प्रखंड का दर्जा दिया था. जिसके तहत 20.10.1995 को उधवा को प्रखंड बनाया गया.
लेकिन प्रखंड की एक लाख 78 हजार सात सौ की आबादी को आज तक अपना आशियाना भी नसीब नहीं हो पाया है. महज इतना ही नहीं अधिकांश सरकारी कार्यालय राजमहल प्रखंड से संचालित हैं. जिस कारण आम जनता को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. राजमहल प्रखंड से संचालित होने के कारण पदाधिकारी व कर्मचारी सप्ताह में दो या तीन रोज ही प्रखंड मुख्यालय में दिखते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola