20 शिक्षक होंगे पांच सितंबर को पुरस्कृत

Published at :01 Sep 2013 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
20 शिक्षक होंगे पांच सितंबर को पुरस्कृत

पाकुड़ : आगामी पांच सितंबर को झारखंड अधिविद्य परिषद रांची कार्यालय में जिले के 20 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने दी. उन्होंने बताया कि जिला एवं अनुमंडल स्तर पर शिक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा. डीइओ ने बताया कि जिलास्तर पर पाकुड़ राज प्लस टु विद्यालय के रोशन […]

विज्ञापन

पाकुड़ : आगामी पांच सितंबर को झारखंड अधिविद्य परिषद रांची कार्यालय में जिले के 20 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने दी. उन्होंने बताया कि जिला एवं अनुमंडल स्तर पर शिक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा.

डीइओ ने बताया कि जिलास्तर पर पाकुड़ राज प्लस टु विद्यालय के रोशन मुमरू, गैवीनाथ भगत, हरिणडांगा उच्च विद्यालय के आनंद मोहन साह, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गणपुरा के महादेव पाल,अवध बिहारी सिंह, मो. आबुल हुसैन, उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा के नागेंद्र झा, उच्च विद्यालय महेशपुर के कृष्णचंद्र दास, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी के उदय प्रसाद सिंह, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पाडेरकोला के राजेंद्र प्रसाद साह तथा अनुमंडल स्तर पर पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय के योगेंद्र झा, हरिणडांगा उच्च विद्यालय के राजेंद्र प्रसाद मंडल, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका नाजिमा खातून, उच्च विद्यालय महेशपुर के कृष्ण चंद्र दास, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पाडेरकोला के शंभू शरण दीक्षित, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय के प्रेम चंद्र राम, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धरमपुर के जोन मुमरू, शैलेंद्र कुमार सिंह, देव शंकर झा एवं सुनील कुमार सोरेन को पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola