डीसी ने की कॉ-ओर्डिनेशन की बैठक

मनरेगा मजदूरों के बैंक खाता को दो दिनों में करें आधार लिंक प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को कॉ-ओर्डिनेशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी केके दास ने की. इसमें मनरेगा मजदूरों के आधार सीलिंग की प्रखंडवार समीक्षा की गयी और शत प्रतिशत कार्यशील मनरेगा मजदूरों के बैंक खाता को आधार लिंक दो […]
मनरेगा मजदूरों के बैंक खाता को दो दिनों में करें आधार लिंक प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को कॉ-ओर्डिनेशन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी केके दास ने की. इसमें मनरेगा मजदूरों के आधार सीलिंग की प्रखंडवार समीक्षा की गयी और शत प्रतिशत कार्यशील मनरेगा मजदूरों के बैंक खाता को आधार लिंक दो दिनों के अंदर में करने का निर्देश दिया गया. साथ ही मुखिया व पंचायत सचिव का डिजिटल हस्ताक्षर नौ अप्रैल तक जमा करने को कहा. डीसी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली. अधिकारियों को विकास व कल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश डीसी ने दिया. इस अवसर पर डीडीसी नेसार अहमद, अपर समाहर्ता गंदुर उरांव, सभी प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ आदि थे………………फोटो संख्या 19- कॉ-ओडिनेशन की बैठक करते डीसी केके दास.फोटो संख्या 20- भाग लेते अधिकारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




