ओके.... ग्राम प्रधानों ने की तालाबों के जीर्णोंद्धार की मांग

Updated at : 07 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... ग्राम प्रधानों ने की तालाबों के जीर्णोंद्धार की मांग

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता कमलाकांत मुर्मू ने की. जिले के प्रधानी गांवों में बनाये गये पुराने सरकारी तालाब जो सुख गये हैं उनके जीर्णोंद्धार कराने की मांग डीसी से की गयी. गांवों में रिक्त पडे़ ग्राम प्रधान, गुडि़त, नाइकी, […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में मांझी परगना लहंती वैसी की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता कमलाकांत मुर्मू ने की. जिले के प्रधानी गांवों में बनाये गये पुराने सरकारी तालाब जो सुख गये हैं उनके जीर्णोंद्धार कराने की मांग डीसी से की गयी. गांवों में रिक्त पडे़ ग्राम प्रधान, गुडि़त, नाइकी, जोगमांझी के बहाली की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की भी मांग की गयी. बैठक में रबी फसलों की क्षति को लेकर प्रभावित किसानों को अविलंब मुआवजा देने की भी मांग की गयी. ग्राम प्रधानों ने डीसी के माध्यम से सरकार से परंपरागत प्रधानों, नाइकी, गुडित आदि को पोषाक मुहैया कराने की भी मांग की. मौके पर जयशिव यादव, स्टेफन हेंब्रम, दिगंबर साहा, करण हेंब्रम, संझली मुर्मू, किशुन टुडू, रमेश टुडू आदि मौजूद थे. …………………………….फोटो संख्या 11 – मंचासीन वैसी के अधिकारी.फोटो संख्या 12 – बैठक में भाग लेते ग्राम प्रधान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola