अपनी विचारधारा बतायेगी भाजपा
Updated at : 07 Apr 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : रेलवे मैदान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया व भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण किया. जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने भारतीय जनसंघ से लेकर […]
विज्ञापन
पाकुड़ : रेलवे मैदान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया व भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण किया.
जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की यात्र पर प्रकाश डाला. इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्याम प्रसाद मुखर्जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुग्रहित प्रसाद साह, सुनील कुमार सिन्हा, वेणी प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद भगत, मानस चक्रवर्ती, हिसाबी राय, अनूप सिन्हा, पशुराम बेलानी, संपा साहा, मनोरमा देवी, प्रवीण मंडल, ब्रजेंद्र ओझा, अम्बरीश घोष, सदानंद राजवार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




