आजसू ने चलाया दीवार लेखन अभियान

Published at :27 Aug 2013 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू ने चलाया दीवार लेखन अभियान

पाकुड़िया : झारखंड राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने सोमवार को दीवार लेखन अभियान चलाया. आजसू के महेशपुर विस प्रभारी दाउद मरांडी के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत दर्जनों गांवों में दीवार लेखन किया गया. श्री मरांडी ने बताया कि यह अभियान 11 फरवरी तक […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : झारखंड राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने सोमवार को दीवार लेखन अभियान चलाया. आजसू के महेशपुर विस प्रभारी दाउद मरांडी के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत दर्जनों गांवों में दीवार लेखन किया गया.

श्री मरांडी ने बताया कि यह अभियान 11 फरवरी तक चलाया जायेगा. 30 अगस्त को राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में उपवास रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन, 15 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिकार पंचायत व 11 फरवरी 2014 को झारखंड में लोक महापंचायत का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola