ओके.... सड़क अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर चला अभियान

इशाकपुर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के निर्देशप्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे गुमटी से कालिकापुर तक सड़क किनारे अवैध रूप से सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिए जाने को लेकर गुरुवार को अभियान चलाया गया. अभियान में अंचल निरीक्षक सुरेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह सदल-बल शामिल थे. श्री सिंह ने बताया कि […]
इशाकपुर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के निर्देशप्रतिनिधि, पाकुड़नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे गुमटी से कालिकापुर तक सड़क किनारे अवैध रूप से सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिए जाने को लेकर गुरुवार को अभियान चलाया गया. अभियान में अंचल निरीक्षक सुरेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह सदल-बल शामिल थे. श्री सिंह ने बताया कि रेलवे गुमटी से कालिकापुर के बीच सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर व्यवसाय चला रहे हैं. जिससे दिनों दिन सड़क संकीर्ण होता जा रहा है. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर नापी की गयी और अवैध रूप से सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारी एवं दुकानों को चिन्हित किया गया है. जल्द इसे खाली करा दिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर रेलवे गुमटी से इशाकपुर जाने वाले सड़क किनारे के फल-सब्जी बिक्रेता द्वारा किये अतिक्रमण को खाली करने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने बताया कि यदि अतिक्रमणकारी जल्द सरकारी स्थान को खाली नहीं करता है तो अवैध दुकानों को जब्त कर विधि सवंत कार्रवाई की जायेगी. …………………………………….फोटो संख्या 10- अतिक्रमणकारियों का जमीन नापते अधिकारी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




