नन बैंकिंग कंपनी के अभिकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना

Updated at : 02 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
नन बैंकिंग कंपनी के अभिकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना

एजेंटों की छीनी गयी मोटरसाइकिल व साइकिल वापस दिलाने की मांगफोटो संख्या 9- धरना देते नन बैंकिग कंपनी के अभिकर्ता.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित जिला बार एसोसिएशन कार्यालय परिसर में नन बैंकिंग कंपनियों के दर्जनों अभिकर्ताओं ने गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व जीवन संघर्ष समिति के सचिव अब्दुल खावीर ने की. […]

विज्ञापन

एजेंटों की छीनी गयी मोटरसाइकिल व साइकिल वापस दिलाने की मांगफोटो संख्या 9- धरना देते नन बैंकिग कंपनी के अभिकर्ता.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित जिला बार एसोसिएशन कार्यालय परिसर में नन बैंकिंग कंपनियों के दर्जनों अभिकर्ताओं ने गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व जीवन संघर्ष समिति के सचिव अब्दुल खावीर ने की. धरना के माध्यम से सभी चिटफंड कंपनियों के अभिकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गरीबों की जमा धन राशि वापस दिलाने, विभिन्न नन बैंकिंग कंपनियों के अभिकर्ता की मोटरसाइकिल, साइकिल, पीडि़त लोगों द्वारा छीने गये को वापस दिलाने, अभिकर्ता के सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार किये जाने, नन बैंकिंग कंपनी के खिलाफ चल रही जांच में तेजी लाने, अभिकर्ताओं द्वारा निवेशकों से परेशान होकर आत्महत्या करने से रोकने आदि की मांग कर रहे थे. धरना में बैद्यनाथ प्रमाणिक, सफिकुल शेख, दिगंबर साह, मुस्ताक हुसैन, शरीफ शेख, शिवशंकर कुमार, चंदन दास, मो. दाउद आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola