11 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Updated at : 01 Apr 2015 11:47 PM (IST)
विज्ञापन

अदालत में पारिवारिक विवादों का होगा निबटारा लंबित पारिवारिक विवाद के मामलों के दोनों पक्षों को नोटिस जारी पाकुड़ : आगामी 11 अप्रैल को न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित उक्त अदालत में पारिवारिक विवादों का निबटारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जायेगा. उक्त […]
विज्ञापन
अदालत में पारिवारिक विवादों का होगा निबटारा
लंबित पारिवारिक विवाद के मामलों के दोनों पक्षों को नोटिस जारी
पाकुड़ : आगामी 11 अप्रैल को न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित उक्त अदालत में पारिवारिक विवादों का निबटारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जायेगा. उक्त बातें बुधवार को न्याय सदन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिफात अहमद ने कही. उन्होंने बताया कि लंबित पारिवारिक विवाद के मामलों के दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया है.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जायेगा. आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




