व्यवस्था सुधरने के लिये दिया पांच अप्रैल तक का समय

स्वास्थ्य कर्मी करेंगे सीएस का घेरावप्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक सदर अस्पताल प्रांगण में शनिवार को हुई. इसकी अध्यक्षता रामधनी मुर्मू ने की. इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में सिविल सर्जन द्वारा बरती जा रही लापरवाही की निंदा की गयी. साथ ही नथूनी प्रसाद को वापस पदस्थापित स्थान […]
स्वास्थ्य कर्मी करेंगे सीएस का घेरावप्रतिनिधि, पाकुड़झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक सदर अस्पताल प्रांगण में शनिवार को हुई. इसकी अध्यक्षता रामधनी मुर्मू ने की. इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में सिविल सर्जन द्वारा बरती जा रही लापरवाही की निंदा की गयी. साथ ही नथूनी प्रसाद को वापस पदस्थापित स्थान में लाने, बिजली, पानी एवं आवागमन की व्यवस्था करने तथा एसीपी तथा एमएसीपी के भुगतान में सुधार नहीं होने पर पांच अप्रैल के बाद सिविल सर्जन का घेराव करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा पारा कर्मियों की सेवा नियमित करने, आरसीएच के अनुबंध कर्मियों को अविलंब नियमित करने की भी मांग की गयी. बैठक में मारशिला मरांडी, चंद्रशेखर सिंह, पूनम नम्रता मुर्मू, मल्लिका चटर्जी, अनिल कुमार सिंह, अंजना विश्वास सेन, सुमन कुमारी, एलिजाबेथ मुर्मू, अरविंद तिवारी, नवल कुमार मिश्र, मंगल राउत, अजय कुमार भगत, उषा पोलिना हांसदा, रोसा एरिस तिग्गा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




