ओके ::::: संसाधनों का रोना रो रहा अग्निशमन विभाग

Updated at : 15 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::::  संसाधनों का रोना रो रहा अग्निशमन विभाग

चालक के अभाव में हवलदार ही चला रहा वाहन सिपाहियों की भी घोर कमी मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा एक वाहन संवाददाता, पाकुड़जिले का अग्निशमन विभाग आज खुद अपनी समस्याओं में उलझा हुआ है. संसाधनों की कमी के चलते अग्निशमन जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति में चल रहा है. विभागीय उदासीनता की […]

विज्ञापन

चालक के अभाव में हवलदार ही चला रहा वाहन सिपाहियों की भी घोर कमी मरम्मत के अभाव में बेकार पड़ा एक वाहन संवाददाता, पाकुड़जिले का अग्निशमन विभाग आज खुद अपनी समस्याओं में उलझा हुआ है. संसाधनों की कमी के चलते अग्निशमन जिला मुख्यालय के कृषि उत्पादन बाजार समिति में चल रहा है. विभागीय उदासीनता की वजह से हवलदार को ही चालक का काम करना पड़ रहा है. पैसे के अभाव में मरम्मती नहीं होने के कारण एक वाहन विभाग का महीनों से शोभा बढ़ा रहा है. वहीं यहां स्वीकृत 12 सिपाही के विरुद्ध मात्र छह सिपाही ही यहां पदस्थापित हैं. विभाग को तीन वाहन उपलब्ध कराये गये हैं और एक के खराब रहने के कारण केवल दो वाहनों के भरोसे जिलेवासी हैं. वहीं वैसे विभाग को अपना भवन नहीं है और कृषि उत्पादन बाजार समिति के भवन में फिलवक्त वह चल रहा है. बाजार समिति द्वारा समय-समय पर बकाया भुगतान को लेकर अग्निशमन विभाग को नोटिस भी दे चुकी है.————–क्या कहना है अधिकारी कापर्याप्त संसाधनों से अगलगी के प्रभावित लोगों को राहत मुहैया कराने का काम किया जा रहा है. विभाग में सिपाही सहित अन्य समस्याओं के निदान को लेकर वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार भी किया गया है. उक्त बातें अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी महतम प्रसाद ने कही. …………….फोटो संख्या 14- कृषि उत्पादन बाजार समिति में संचालित अग्निशमन विभाग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola